VIDEO-दुर्ग के प्रथम अंडरब्रिज के लोकार्पण पर बवाल: पार्षद अरूण के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे लोकार्पण करने…पुलिस ने रोका, झूमाझटकी हुई, लाठी भी लहराई, पार्षद के साथ कई युवा हिरासत में लिए गए, तस्वीरों में देखिए ये प्रदर्शन

  • निर्दलीय पार्षद अरूण सिंह के साथ सैकड़ों युवाओं ने किया प्रदर्शन
  • रायपुर नाका अंडरब्रिज का लोकार्पण करने पहुंचे थे युवा
  • जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही देरी के विरोध में अरूण सिंह के साथ सैकड़ों युवाओं ने किया प्रदर्शन
  • पुलिस ने पार्षद अरूण सिंह समेत कई युवाओं को हिरासत में लिया
  • पुलिस और पार्षदों के बीच में झूमाझटकी भी हुई
  • तकरीबन 7 करोड़ रुपए की लागत से बना है अंडरब्रिज
  • तीन साल से जारी है निर्माण, अंडरब्रिज निर्माण में हुई है देरी
  • पार्षद अरूण सिंह ने कहा-इतनी देरी क्यों हो रही है, निर्माण हो गया तो लोकार्पण करें प्रशासन
  • भारी संख्या में तैनात थी पुलिस
  • पार्षद अरूण सिंह के साथ सैकड़ों युवा अंडरब्रिज का जबरदस्ती करना चाह रहे थे लोकार्पण
  • प्रशासन ने कल कहा था- अभी निर्माण नहीं हुआ है पूरा, इसलिए 10 से 15 दिन और लगेंगे

भिलाई। दुर्ग का रायपुर नाका अंडरब्रिज बनकर तैयार है। इसके लोकार्पण में जबरदस्ती देरी हो रही है। सिर्फ इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री से लोकार्पण करवाना है। इसमें उनकी ओर से देरी हो रही है। इससे जनता को परेशानी हो रही है…। ये आरोप है दुर्ग निगम के निर्दलीय पार्षद अरूण सिंह का।

इसी आरोप को लेकर पार्षद अरूण सिंह के साथ सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन किया। रायपुर नाका अंडरब्रिज का लोकार्पण करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने रोक दिया। पुलिस की टीम मौके पर तैनात थी। इसी को लेकर पुलिस और अरूण सिंह के समर्थकों में जोरदार बहस और झूमाझटकी हुई।

पुलिस ने पार्षद अरूण सिंह समेत उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अंडरब्रिज के पास पहले से भीड़ मौजूद थी। आपको बता दें कि तकरीबन 7 करोड़ रुपए की लागत से अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अंडरब्रिज में कुछ और काम है।

इसलिए पब्लिक के लिए शुरू करने में देर हो रही है। जबकि पार्षद अरूण का आरोप है कि प्रशासन सीएम से लोकार्पण करवाना चाहते हैं। उनसे टाइम नहीं मिल रहा है। इसीलिए जानबूझकर देरी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...