शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भाजयुमो ने जताई चिंता: जिला उपाध्यक्ष सौरभ के साथ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

  • ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से सौरभ के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात
  • बहदाल ट्रैफिक सिस्टम की वजह से लगातार हो रहे हादसे, मौत के आंकड़े भी बढ़ गए
  • पुलिस के अधिकारियों ने कहा-बेहतर व्यवस्था के लिए किए जा रहे लगातार काम

भिलाई। शहर की बदहाल ट्रैफिक सिस्टम से लोग परेशान है। इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा खोल दिया है। जिला और पुलिस प्रशासन का ध्यानाकर्षण करते हुए उन्होंने ज्ञापन सौंपा है। जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने बताया कि, भिलाई नेहरू नगर चौक से लेकर कुम्हारी फोरलेन तक लगातार हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है। इस बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की वजह से हादसे हो रहे हैं।

लोगों की जान जा रही है। ट्रैफिक सिग्नल बंद है। इसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही है। सर्विसलेन भी जाम लगा रहता है। सड़कों में लगातार गड्‌ढे बढ़ रहे हैं। यही नहीं, इन बदहाल सिस्टम से हादसे बढ़े हैं। हर दूसरे दिन एक मौत की खबरें सामान्य है। शहर की अंदरूनी सड़कें छोटी हो गई हैं। सुपेला से लेकर गदा चौक तक सड़क तक दुकानें लग रही है। संडे मार्केट दोबारा शुरू हो गया है।

जनहित में इन मांगों को किया जाएं पूरी…

  • शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त किया जाए।
  • सभी चौक-चौराहों में ट्रैफिक सिग्नल शुरू किया जाए।
  • सर्विसलेन पर गड्‌ढे हैं, इन गड्‌ढों को भरा जाए।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति है।
  • सिटी बस को बिना देरी किए शुरू किया जाए।
  • प्राइवेट बस संचालक लगातार मनमानी कर रहे हैं, उन पर रोक लगाई जाए।
  • फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द कराया जाए।
  • ट्रकों में अत्यधिक भार के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है जिसे संज्ञान में लिया जाए और कार्यवाही की जाए

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोपाल बिस्ट, प्रदेश प्रमुख नितेश मिश्रा , कन्या शक्ति जिला संयोजिका श्रृष्टि सेन, जिला प्रभारी आकाश राजपूत, मंडल अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, मंडल महामंत्री आशुतोष तिवारी , उपाध्यक्ष रोहित दुबे, राजेश यादव, हरिशंकर यादव, संजय जाल, दिनेश देवांगन, शिखर चौधरी, अमन राजपूत, आशु, आशुतोष चक्रधारी , विक्की यादव, अभिषेक परिहार , आयुष कुलदीप, मयंक, प्रतीक, कार्तिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...