CG में 14 साल की लड़की से रेप का मामला: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती… फिर होने लगी मुलाकातें… इसी का फायदा उठा कर बॉयफ्रेंड ने कैफे में किया रेप, दुष्कर्म के बाद छोड़कर भागा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ये कांड लड़की के बॉयफ्रेंड ने कैफे में किया है। बताया जा रहा है की 14 साल की लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर रायपुर के एक लड़के से हुई। दोनों चैटिंग करते हुए करीब आए और इसी मौके का फायदा लड़के ने उठाया। नाबालिग भी समझ न सकी और लड़के के झांसे में आ गई। अब मामला पुलिस के पास है फरार लड़के की तलाश हो रही है।

नाबालिग बच्ची की कुछ महीने पहले ही दोस्ती उरला इलाके में रहने वाले लड़के से हुई थी। आरोपी भी नाबालिग हो सकता है, इसलिए पुलिस ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी लड़का-लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे हैं। इस बार दोनों ने मिलने की जगह समता कॉलोनी स्थित कैफे में तय की।

कैफे का मालिक हनी नाम का युवक आरोपी का दोस्त है। लड़का, लड़की को कैफे में लेकर आया। दोनों ने यहां कुछ देर बातें की। फिर कैफे में अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग का रेप कर दिया। इसके बाद आरोपी जरूरी काम का बहाना बनाकर निकल गया। उसने हनी से लड़की को उसके घर छोड़ने को कहा। लड़की इस कांड से परेशान थी उसने हनी से VIP रोड चलने को कहा।

दोनों वहां गए, राम मंदिर के आगे बने रेस्टोरेंट के बाहर रुके। लड़की ने परिजनों को कॉल किया। वहां से परिजन उसे घर लेकर आए। हनी इस बीच जा चुका था। लड़की ने घर आकर अपने साथ हुए कांड के बारे में बताया। फिर मामला अब आजाद चौक थाने पहुंचा है। पुलिस कैफे के मालिक हनी से पूछताछ कर रही है। उसकी भूमिका भी शक के दायरे में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एक समय था 14 लाख रूपए इनाम, आज समाज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृह मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से...

CG – होटल के कमरे में मिली युवक की...

होटल के कमरे में मिली युवक की लाश रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...

शिवनाथ नदी में मिली युवक की लाश: SDRF की...

दुर्ग। दुर्ग शिवनाथ नदी में एक डेड बॉडी मिली हैं। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति डूब...

इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड: घर में संदिग्ध...

डेस्क। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर ये...

ट्रेंडिंग