मैंने सहमति से बनाए संबंध फिर भी किया रेप का केस, इसलिए दे रहा हूं जान… लिखकर फंदे से लटका युवक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: पनियाला थाना इलाके के सोमनाथ सिटी में एक युवक ने दुष्कर्म के आरोपों से आहत होकर आत्महत्या कर ली. युवक ने बिजली के पोल पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है. मृतक युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट से मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों की जानकारी हुई. मृतक युवक राकेश कुमार बहरोड़ इलाके के पहाड़ी क्षेत्र का रहने वाला था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को मोर्चरी में रखवाया.

जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे युवक ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. घटना से नाराज परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. राकेश कुमार पर एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर बानसूर थाने में मामला दर्ज कराया था. आरोप और प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. डीवाईएसपी संध्या यादव ने बताया कि मृतक की जेब मे मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उस पर लगाए गए आरोपी निराधार हैं.

उसके और युवती के बीच सहमति से आपसी संबंध थे. वह झूठे आरोप और प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर रहा है. जिसको लेकर परिजन और ग्रामीण युवक के शव को लेने से इंकार कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये और मोर्चरी के सामने धरने पर बैठे गये. मौके पर पहुंची डीवाईएसपी संध्या यादव परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...