मॉल के स्पा सेंटर में 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप… वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे आरोपी… हर दिन 10-15 लोग करते थे रेप, रिसेप्शनिस्ट की दी थी नौकरी

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के एक मॉल में स्थित स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी देकर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, मारपीट और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की कंपलेन पर महिला पुलिस स्टेशन पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दी गयी कंपलेन में बताया कि अगस्त में उसको एक युवती मिली थी। उसने सोहना रोड स्थित एक मॉल में बने स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवाई थी। आरोप है कि स्पा सेंटर में पहले ही दिन मसाज के लिए आए एक युवक के साथ पीड़िता को जबरदस्ती अंदर कमरे में जाने के लिए बोला गया। जब किशोरी ने मना किया तो आरोपियों ने कहा कि उसे यह काम करना पड़ेगा। किशोरी कमरे में गई और कुछ देर बाद बाहर आकर बोली कि वह कल से काम पर नहीं आयेगी।

स्पा सेंटर में मौजूद युवक ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाया। काम पर नहीं आने पर वायरल करने की धमकी दी। वह डर के चलते स्पा सेटर में पांच से छह दिन और आई। इस दौरान किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने कहा कि हर दिन 10-15 लोग उसका रेप करते थे।पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि स्पा सेंटर में उसके परिजन छह दिन बाद आकर लेकर गये। नाबालिग ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। इसके बाद पुलिस में कंपलेन दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...