जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को CM भूपेश ने दी श्रद्धांजली; कहा- उनके बताये मार्ग पर हम चलें यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि

रायपुर। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को श्रद्धांजली अर्पित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मलीन शंकराचार्य को नमन करते हुये स्वस्ति वाचन एवं शांति पाठ किया गया। सभा में मुख्यमंत्री समेत विभिन्न नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी का विराट व्यक्तित्व था, उनके वचन हम सबके लिये अमृत समान हैं। उनके युग में हम सब पैदा हुये ये हम सभी का सौभाग्य है। उनके बताये मार्ग पर हम सभी चलें यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरानी स्मृतियों को याद करते हुये कहा कि जब भी महारज जी छत्तीसगढ़ आते थे उनके दर्शन का पुण्य लाभ जरूर लेता था। उन्होंने अपना पूरा जीवन, धर्म और समाज के लिये समर्पित कर दिया था। शंकराचार्य जी बाल्यकाल से ही मेधावी थे और उन्हें सभी धर्म ग्रंथ कंठस्थ थे। उन्होंने आजादी के आंदोलन में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ,अंग्रेजो से लड़ाई भी लड़ी। मैं सौभाग्यशाली हूं कि जब मैं राजस्व मंत्री था तब मेरे हस्ताक्षर से छत्तीसगढ़ में उनके आश्रम के लिये जमीन आवंटित हुई, फिर हमारी सरकार आने पर आश्रम के लिये निशुल्क जमीन का पट्टा सौंपा।

श्रद्धांजलि सभा में मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...