भिलाई में भाजयुमो का बरसते पानी में प्रदर्शन: बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार से मांगा भत्ता…सूखा नशा से लेकर अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने सरकार से की मांग, प्रशम बोले-अगली बार माननीयों के कार्यालय तक जाएंगे

  • सरकार के खिलाफ भिलाई में फूंटा युवाओं का गुस्सा
  • भारी बारिश के बीच भाजयुमो नेता प्रशम के साथ सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया पैदल मार्च
  • छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
  • भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम ने कहा- युवाओं के साथ छलावा न करे सरकार, 2023 में देंगे जवाब
  • प्रशम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, कहा-अगली बार माननीयों का कार्यालय घेरेंगे, मांग ले हमारी मांग

भिलाई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवाओं का जबरदस्त गुस्सा रविवार को भिलाई में देखने को मिला। बेरोजगारी भत्ता से लेकर युवाओं के लिए किए गए वादों को पूरा करने की मांग जैसे कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। युवाओं में जोश का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारी बारिश के बावजूद युवा प्रदर्शन में जुटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। प्रदेश के भाजयुमो नेता प्रशम के नेतृत्व में युवाओं ने ये जंगी प्रदर्शन सिविक सेंटर किया। भिलाई विधानसभा से लेकर प्रदेश सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सरकार को अल्टीमेटम देते हुए भाजयुमो नेता प्रशम व उनके साथियों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, ये तो हमारा ट्रेलर है। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो पिक्चर रिलीज कर दी जाएगी। प्रशम ने कहा कि, भिलाई नगर से लेकर छत्तीसगढ़ के हरेक जिलों में बेरोजगार युवाओं के बेरोजगारी भत्ता देने, सूखे नशे का कारोबार, अवैध कबाड़ियों के बढ़ते अवैध कारोबार समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रशम ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 2023 में जवाब मिल जाएगा।

युवाओं ने ठान लिया है कि आने वाले वर्ष में भाजपा की सरकार लाकर युवाओं के हक में फैसले लिए जाएंगे। इस प्रदर्शन में प्रशम के साथ असीम, अमन, आकाश, वरदान, प्रताप, सचिन, लक्कीदास, प्रणय, यश, हर्ष, लीनेश, गजेंद्र कुमार, संकेत, ऋषि पांडेय, रवि, दीप चंद्राकर समेत अन्य मौजूद रहें।

इन मांगों को लेकर युवाओं ने दिया धरना

  • कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, इसे बिना देरी किए शुरू किया जाए।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर वर्ष घोषित किए जाने वाले उत्कृष्ठ खिलाड़ियों की सूची में देरी न की जाए।
  • छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण की घोषणा में भी देरी हो रही है।
  • जिले में सूखे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  • भिलाई समेत दुर्ग व आसपास के इलाके में चोरी बढ़ गई है। पुलिसिंग को बेहतर किया जाए।
  • भिलाई-दुर्ग में अवैध कबाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। इनके कारोबार की जांच की जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...