रिसाली आशीष नगर में सड़कों का बुरा हाल: पार्षद मनीष यादव ने मेयर-कमिश्नर से मुलाकात कर हालात सुधारने दिया पत्र…

भिलाई। इन दिनों रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली की सड़कों की स्थिति खराब है। यहां की प्रमुख सड़क विवेकानंद मार्ग पर डामरीकरण कर सड़क निर्माण के लिए मेयर शशि सिन्हा, कमिश्नर आशीष देवांगन से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। इस पत्र में पार्षद ने लिखा है कि जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण किया जाए। विवेकानंद मार्ग से ही नगर निगम रिसाली टंकी ऑफिस का भी पहुंच मार्ग है। वार्ड 25 प्रमुख मार्ग होने की वजह से इस सड़क पर आशीष नगर, दया नगर अवधपुरी, प्रियंका नगर व शांति कुंज के रहवासियों का आवाजाही है। यह सड़क पिछले 15-20 साल पेहले बनी थी तब से अब तक यह सड़क मैं किसी भी तरह का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। जिस वजह से मुख्य सड़क में गड्ढे ,धूल ,जर्जर अवस्था की वजह से बड़ी दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है, इन समस्याओं को सुने के बाद महापौर जी व आयुक्त जी ने जल्द ही समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा,...

रायगढ़। झाड़-फूंक के जरिए शादी कराने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया...

विधायक यशोदा वर्मा की कार से दो युवक घायल,...

खैरागढ़। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकापार के पास हुए सड़क हादसे में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की कार की चपेट में...

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...