खुर्सीपार में सेवा पंडाल और दुर्गा दरबार के लिए पार्षद दया सिंह ने BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत भाजपा के इन बड़े नेताओ को दिया आमंत्रण

  • पहली बार भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है
  • पदयात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधा
  • पूर्व सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, बड़े नेताओ और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण

भिलाई। पहली बार नवरात्रि के अवसर पर खुर्सीपार में भव्य सेवा पंडाल लगाया जा रहा है। यह सेवा पंडाल भव्य होगा। क्योंकि ऐसा पंडाल पूरे भिलाई में कहीं नहीं है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पहल से इस बार नवरात्रि में भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। इस सेवा पंडाल में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मंदिर जाने वाले पदयात्रियों को सारी चीजों की सुविधा मिलेगी।

इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी दी जा रही है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि ये पहला मौका है जब खुर्सीपार में पदयात्रियों के लिए सबसे भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। माता के भक्तों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए उचित प्रबंधन ने हमारी समिति ने कर लिया है। सेवा पंडाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और विजय शर्मा को आमंत्रण कार्ड दिया गया। सभी ने आश्वास्त किया है कि वे सेवा पंडाल पहुंचेंगे और माता के दरबार में आकर आशीर्वाद लेंगे।

अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की जा रही है। दया सिंह ने बताया कि, रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

ट्रेंडिंग