भिलाई में मर्डर का खुलासा; पार्टी से लौट रहे युवकों की कार खराब, तभी हुआ विवाद, फिर 6 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या

भिलाई। शांतिनगर भिलाई में बीती रात हुए हत्या का केस पुलिस से सुलझा लिया है। वैशालीनगर पुलिस ने सभी छह आरोपी को कुछ घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया था। दरहसल पार्टी से लौट रहे युवकों की कार खराब होने से धक्का देने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या को अंजाम दिया गया। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी संजय कुमार ध्रुव ने बताया कि इंदिरा नगर वार्ड 16 निवासी अब्दुल गैसू उर्फ बाबा कुरैशी  मंगलवार रात को अपने दोस्तों के साथ सुपरिणय भवन में बिरयानी की दावत खाने निकला था। बाबा कुरैशी और उसके सभी दोस्त फ्लावर डेकेरोशन करने का काम करते हैं।

बिरयानी खाने के बाद सभी दोस्त वापस लौट रहे थे रास्ते में  कार खराब हो गई। इसके बाद सभी दोस्त कार को धक्का मारकर चालू करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बाबा कुरैशी इनका मजाक उड़ा रहा था। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान विवाद बढ़ गया और सभी दोस्तों ने मिलकर बाबा कुरैशी की पिटाई करने लगे। यही नहीं कार में रखे लोहे के हथियार से भी वार बाबा पर किया गया। इसके बाद बाबा कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसे छोड़कर सभी दोस्त फरार हो गए।

मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बाबा कुरैशी को सुपेला अस्पताल पहुंचाया जहां एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी रही।।सूचना पर पुलिस ने गांधी नगर निवासी भूपेश देवदास (24), ब्रिजेश उर्फ़ विज्जु देवदास (22), हरीश धृतलहरे (25), अजय उर्फ़ अज्जु भदौरिया (40), अमन उर्फ़ समीर खान और पंकज लाउत्रे उर्फ़ मॉस (27) को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में डीएसपी क्राइम नसर सिद्धीकी, वैशाली नगर प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, क्राइम टीआई संतोष मिश्रा, टीआई दुर्गेश शर्मा समेत उनकी टीम का अहम योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...