दुर्ग की ये घटना झकझोर करने वाली: 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म…पुलिस ने 2 नाबालिगों को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था वीडियो

भिलाई। मासूमों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ये स्थिति चिंताजनक है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार अन्य राज्यों की तुलना में दुष्कर्म के मामले में हमारा राज्य और शहर भले ही पीछे हो, लेकिन हर महीने पॉक्सो से जुड़े दस मामले तो जिले के 24 थानों में दर्ज होते ही हैं।

वर्ष 2019 से अब तक तीन साल आठ महीने में जिले में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, अपहरण, छेड़छाड़ के 1236 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 703 मामले मासूमों से दरिंदगी और अनाचार के हैं। ये आंकड़े शर्मसार करने वाले हैं और भयावह भी। हमें सोचने पर मजबूर तो कर ही देता है कि हम ऐसे शहर में जी रहे हैं।

आज ये आंकड़े दोबारा बताने के पीछे मकसद है कि कल ही दुर्ग में दुष्कर्म का एक और केस दर्ज हुआ है। ये पाक्सो केस है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की झकझोर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। मासूम के साथ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया।

इतना ही नहीं पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। रात करीब 10.30 बजे वायरल वीडियो बच्ची की मां के पास पहुंचा। इसके बाद मामले का खुलासा हुआा। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल करने वाले राज सोनकर को बुधवार तड़के पकड़ा गया। नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है। बहरहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।

रात के करीब 8.30 बज रहे थे। मासूम घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी दोनों दरिंदे उसके पास पहुंचे। मासूम तो उन्हें मुंहबोला भैया ही जान रही थी। उस अबोध को क्या पता था कि दोनों हैवान हो चुके हैं। बहलाया, फुसलाया तो उनके साथ चली गई। दोनों बच्ची को एक सूने मकान में ले गए। एक बदमाश ने अपने एक हाथ से मासूम के बाल पकड़ लिए और दूसरे हाथ मोबाइल के जरिए वीडियो बनाने लगा। दूसरा बदमाश मासूम के साथ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य करता रहा।

डीएसपी अभिषेक झा के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक आरोपी निगरानी बदमाश का 15 वर्षीय बेटा पहले भी पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल सुधार गृह जा चुका है। दूसरे नाबालिग के खिलाफ भी कई शिकायतें मिल चुकी है। पुलिस तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड तैयार कर रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद निगरानी बदमाश ने बच्ची के परिजन पर फर्से से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। बच्ची की मां ने पुलिस से कहा कि मेरी इकलौती बेटी के साथ गंदी हरकत करने वालों को जिंदा जला दो या फांसी पर लटका दो। उन्होंने कहा कि समाज में घूम रहे ऐसे दरिंदों से हमारी बेटियों को कौन बचाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आज शाम से थम जाएगा छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए केवल कुछ ही घंटे बचे है। 7 मई को छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा...

भाजपा की पत्रकारवार्ता संपन्न: राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा...

रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस...

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CM साय बयान: कहा-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश भर...

BSP के SMS 3 में आगजनी: कई घंटों के...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में फिर से आगजनी की घटना हुई हैं। इस बार प्लांट के SMS 3 में शनिवार देर रात भीषण...

ट्रेंडिंग