पापा को प्लांट छोड़ने जा रही बेटी को कैप्शूल ट्रक ने रौंदा: आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया चक्काजाम, पुलिस ने शांत कराया मामला

भिलाई। शहर में भारी वाहनों से सड़क हादसों के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे है। इन हादसों में कई लोगो की जान जा चुकी है। ऐसा ही एक बड़ा हादसा शनिवार सुबह भिलाई-3 के नजदीक सोमनी गांव में हो गया। यहां एक कैपशूल ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। मृतका पायल साहू (18 वर्ष) पिता अशोक साहू नजदीक के डुंडेरा की रहने वाली है। वह अपने पिता को एनएसपीसीएल पावर प्लांट में ड्यूटी पर छोड़ने जा रही थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। यह मामला भिलाई तीन थाने का है।

  • मिली जानकारी के अनुसार पायल साहू 12वी की छात्र है, उसके पिता डुंडेरा निवासी अशोक साहू सोमनी से लगे एनएसपीसीएल पावर प्लांट में वाहन चालक है।
  • सुबह करीबन साढ़े 9 बजे पायल अपने पिता अशोक साहू को जूपिटर वाहन सीजी 07 बीटी 6672 में कार्यस्थल छोड़ने जा रही थी।
  • इसी दौरान पावर प्लांट के राखड़ बांध से निकलने वाली केपशूल ट्रक सीजी 07 बीपी 8495 ने जूपिटर वाहन में सवार पिता व पुत्री को अपने चपेट में ले लिया।

इस हादसे में पायल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता को सामान्य चोटें आई है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और भारी वाहनों की यहां से आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुरानी भिलाई थाने की पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को चक्काजाम खत्म करने समझाइश देती रही। लगभग ढाई घंटे के बाद सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर दोपहर 12 बजे के आसपास चक्काजाम खत्म हुआ। मौके पर ट्रैफिक एएसपी विश्वास चन्द्राकर, डीएसपी गुरजीत, सीएसपी कौशलेन्द्र पटेल, निरीक्षक मनीष शर्मा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, त्रिनाथ त्रिपाठी, वार्ड पार्षद तुषान्त वर्मा समेत ग्रमीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...