दुर्ग-रायपुर से लगे गांव की दर्दनाक घटना: पति का गुप्तांग काटने वाली पत्नी गिरफ्तार, काली कहकर बुलाता था पति, ताना से त्रस्त पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम

भिलाई। एक कमरे में अधेड़ की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम में लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

  • अमलेश्वर पुलिस ने बताया की  ग्राम कापसी (झीट) में 42 वर्षीय आंनद सोनवानी की लाश खून से सनी मिली।
  • रविवार की रात खाना खाकर कमरे में सो गया था।
  • सुबह उसकी लाश ही मिली।
  • उसकी हत्या गला रेतकर की गई है।
  • इस दौरान उसका गुप्तांग भी काट दिया गया है।
  • जिस कमरे में घटना हुई है वहां उसकी बेटी भी सो रही थी।

पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम…

  • ताने से परेशान पत्नी ने अपने पति को ही रास्ते से हटा दिया है।
  • मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है।
  • आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने धारा 302,201 के तहत कार्रवाई किया है।
  • अमलेश्वर टीआई राजेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम कापसी सतनामी पारा निवासी अनंत सोनवानी 39 वर्ष का शव उसके कमरे में खून से सने मिलने से सनसनी फैल गई।
  • मृतक के शरीर के गुप्तांग समेत कई जगहों पर चोट करे निशान पाए गए।
  • सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया।
  • पुलिस ने घटना को बारिकी से चेक किया।
  • इसके बाद परिजनों से भी पूछताछ की गई।
  • इस दौरान मृतक अनंत सोनवानी की पत्नी संगीता सोनवानी 34 वर्ष से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन बारिकी से जानकारी मांगने पर पुलिस को बताया कि पति लगातार उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया करता था।
  • हमेशा काली कहकर ताना देकर घर से भागने को कहा करता था।
  • घटना की रात अनंत सोनवानी ने पत्नी संगीता से मारपीट कर रहा था।
  • आक्रोशित होकर संगीता ने घर में रखे टंगिया से अनंत पर ताबडतोड़ वार कर मौक के घाट उतार दिया।
  • हत्या करने के बाद महिला ने टंगिया को कुंए में फेंक दिया।
  • खून से सना साड़ी को बेड के नीचे छिपाकर रखी थी।
  • उसे बरामद कर जप्त किया है।
  • पुलिस ने चंद घंटे में हत्या के वारदात को ट्रेस कर लिया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...