कुम्हारी हत्याकांड में विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना: नेता प्रतिपक्ष चंदेल, सांसद विजय संग भाजपा नेताओं ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, बोले-CM सहित चार मंत्रियों वाले जिले में अवैध शराब के कारण अपराध बढ़े

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में एक ही परिवार के चार लोगों (पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री) की सामूहिक हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात व घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार से पीड़ित परिवार को एक एक करोड़ मुआवजे की मांग हमने की है।

उन्होंने कहा इस सरकार की संवेदनहीनता यह है कि 28 सितंबर को हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवार से शासन प्रशासन के किसी नुमाइंदे ने मिलने की जरूरत नहीं समझी और न ही किसी तरह की मदद की है।


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह बड़ी वारदात कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु के विधानसभा क्षेत्र और मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के गृह जिले में हुई है। इसके बावजूद सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें घटनास्थल व पीड़ित परिवार से मुलाकात में यह जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है और इसी नशे के कारण इस प्रकार की वारदात बढ़ गई हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पहले भी पाटन विकासखंड में 5 लोगों की हत्या हुई।

जिसके आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए हैं और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बताने का प्रयत्न कर रही है और उनके पास कोई तथ्यात्मक जवाब भी नहीं है। चंदेल ने कुम्हारी में हुए सामूहिक हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग राज्य सरकार से की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...