महादेव सट्‌टा बुक के ब्रांच तक पहुंची दुर्ग पुलिस: Online सट्‌टा खिलाते हुए ऑन द स्पॉट 9 सटटोरिए गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल समेत कई इक्यूपमेंट्स जब्त

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट करने वाले महादेव बुक पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा बढ़ते ही जा रहा है। पहली बार दुर्ग पुलिस महादेव बुक के ब्रांच तक पहुंच गई है। दुर्ग पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा है। जो ऑनलाइन सट्‌टा खिला रहे थे। ये महादेव बुक का ब्रांच है, जो बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।

  • दुर्ग एसपी ने ऑफिशियल ग्रुप्स के माध्यम से बताया कि, इस मामले में सुबह 11 बजे प्रेस कान्फ्रेंस की जाएगी।
  • जिसमें पूरी बातों का खुलासा किया जाएगा।
  • इनके कब्जों से मोबाइल, लैपटॉप समेत कई महंगे इक्यूपमेंट्स मिले हैं।
  • कल भारत और साऊथ अफ्रीका के मैच में सट्‌टा ऑपरेट हो रहा था।
  • दुर्ग पुलिस ने दो वीडियो भी जारी किए हैं। जिसमें साफ-साफ नजर आ रहे हैं कि सटोरिए कैसे इस खेल को अंजाम दे रहे हैं।
  • जो-जो सटोरिया वीडियो पर नजर आ रहे हैं वो सभी लोअर-चड्‌डा में बैठे हुए हैं।
  • कुछेक के सामने खाने की थाली भी रखी हुई है।
  • जिससे स्पष्ट है कि दिन-रात एक ही जगह पर बैठकर सट्टे के इस खेल को अंजाम देना।
  • सूत्र बताते हैं कि, दुर्ग-भिलाई के महंगे फ्लैट में भी बैठकर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है।
  • दुर्ग-भिलाई के हजारों युवा इस खेल से जुड़े हुए हैं।
  • दुबई, ऑस्ट्रेलिया से लेकर कई देशों में बैठकर इस गेम को अंजाम दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...