दुर्ग-भिलाई और चरोदा के आयुक्त बदले गए: हालही में भिलाई आए चंद्राकर को भेज दिया दुर्ग…भिलाई के नए कमिश्नर बनकर आ रहे रोहित…सर्वे जाएंगे बस्तर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश के 13 IAS और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया गया है। इसे लेकर सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल को अब जशपुर का कलेक्टर बनाया गया। वो अब तक रायपुर जिला पंचायत में CEO थे। इसी प्रकार बालोद के कलेक्टर कुलदीप शर्मा और विनय कुमार कोरिया के कलेक्टर होंगे। जारी सूची के अनुसार भिलाई दुर्ग के कमिश्नर भी बदले गए है।

  • दुर्ग निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को बस्तर जिला पंचायत सीईओ बनााया गया है।
  • भिलाई-3 चरोदा निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर को बीरगांव निगम कमिश्नर बनाकर भेजा जा रहा है।
  • लोकेश चंद्राकर को भिलाई से दुर्ग निगम कमिश्नर बनाकर भेजा जा रहा है।
  • अजय कुमार त्रिपाठी बिलासपुर से दुर्ग आ रहे हैं।
  • रोहित व्यास को भिलाई निगम कमिश्नर बनाकर भेजा जा रहा है।
  • गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत सीईओ राजनांदगांव से अपर कलेक्टर रायपुर बनाकर भेजा गया है।

IAS ट्रांसफर लिस्ट:

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की तबादले की सूची:

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...