दुर्ग ASP संजय ध्रुव का ट्रांसफर कैंसिल: राजनांदगांव से दुर्ग आ रहे महादेवा जाएंगे रायगढ़…कई DSP लेवल के अफसरों का भी तबादला

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज तबादलों का सिलसिला जारी है। IAS और IPS अफसरों के तबादले के बाद एक और तबादले की लिस्ट जारी हुई है। राज्य शासन ने दुर्ग जिले के एएसपी सिटी संजय ध्रुव का तबादला निरस्त कर दिया है। वे दुर्ग जिले के एएसपी सिटी बने रहेंगे। वहीं, दुर्ग के एएसपी सिटी बनाए गए संजय महादेवा को अब रायगढ़ का एएसपी बनाया गया है। इसके अलावा दो डीएसपी की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दुर्ग) का ट्रांसफर कर रायगढ़ उप पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (राजनांदगांव) संजय महादेवा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दुर्ग) के पद पर पदस्थ किया गया था। जिन्हें निरस्त करते हुए उन्हें रायगढ़ ASP के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।

वहीँ एक और लिस्ट जारी हुई है जिसमे दुर्ग (अजाक) उप पुलिस अधीक्षक प्रेम लाल साहू को पिथौरा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बना दिया गया है। वहीँ पिथौरा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विनोद मिंज को दुर्ग (अजाक) उप पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।

देखिए लिस्ट:

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...