छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डॉ रमन का मुख्यमंत्री बघेल पर पलटवार: BJP सीधी लड़ाई लड़ रही है…चिटफ़ंड मामले में 4 साल से आपकी सरकार ने क्या कर लिया?…डॉक्टर साहब ने अधिकारियों को चेतावनी तक दे डाली: पढ़िए

रायपुर। सूबे की राजनीती इस वक्त सेंट्रल एजेंसीयों के छापेमारी के कार्रवाई से गरमाई हुई है। आज सुबह-सुबह ED ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दबिश दी है। जिसमे कई बड़े IAS अधिकारी, कांग्रेस नेता और कोयला कारोबारी शामिल है। इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा था की- “भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है। इसलिए सेंट्रल जाँच एजेंसियों का सहारा ले रही है। ईडी-आईटी की कार्रवाई से डराने की कोशिश कर रही है। चुनाव तक इस तरह की कार्रवाई होगी, लेकिन जनता जान चुकी है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार कैसे सेंट्रल जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 6 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाला पर ईडी-आईटी की कार्रवाई क्यों नहीं होती?।

इस बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा-

  • देश और दुनिया के सामने छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है।
  • हमने कल्पना नहीं की थी कि चालीस-चालीस अधिकारियों के यहाँ छापा पड़ेगा।
  • राज्य सरकार सोनिया गांधी का एटीएम है।
  • 25 रुपए प्रति टन की दर से कोयले पर वसूली चल रही है। कोरबा में पान वाला, चाय वाला सब जानते हैं। यह किसी से छिपा नहीं है।
  • सच सामने आएगा। कुछ भी नहीं छिपेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा-

  • पंजा छाप अधिकारी संभल जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगे तो ऐसी ही कार्रवाई होगी।
  • ये लोग कहते थे कि ईडी आएगी। अब ईडी आया तो धमाके के साथ आया। साक्ष्य लेकर आया।
  • बीजेपी सीधी लड़ाई लड़ रही है। हम अपनी लड़ाई लड़ ही रहें है। पूरे देश में लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जनता भी अब सब समझ रही है।
  • चिटफ़ंड में छह हज़ार करोड़ के भूपेश बघेल के आरोप पर रमन सिंह ने कहा कि चार साल से सरकार उनकी है। पुलिस उनकी है। क्या कर लिया?
  • मैं बार-बार कहता था कि कलेक्टर का काम राज्य में कलेक्टिंग एजेंट की तरह है। इस छापे से ये बात साफ़ हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...