उतई हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिया धरना: टीचर्स को क्लास रूम के अंदर किया बंद…जानिए क्या है पूरा मामला

उतई, भिलाई। उतई हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने धरना दे दिया हैं। यह धरना स्कूल प्रिंसिपल के ट्रांसफर के विरोध में है। छात्र-छात्राओं को कहना है कि जब तक प्रिंसिपल दीपक सिंह का तबादला नहीं रुक जाता तब तक यह धरना जारी रहेगा। प्राचार्य दीपक सिंह 2009 से हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य हैं। उनके जैसा प्राचार्य कोई नहीं है ना ही उनके जैसे शिक्षक हैं जो हर विषयों को पढ़ा सकते हैं। इसीलिए हम नहीं चाहते कि प्राचार्य दीपक सिंह का तबादला इस स्कूल से कहीं और हो।

छात्रों की ज़िद है कि जब तक प्रचार का तबादला नहीं रुक जाता तब तक यह धरना आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि अब तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिल चुकी है। शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचने वाला है। जिससे बच्चों को समझाइश देकर क्लास रूम में भेजा जा सके। आपको बता दें कि स्कूल में पढ़ाने वाले सारे शिक्षक शिक्षिकाएं क्लास रूम के अंदर हैं। जिन्हें बच्चों ने बाहर से ताला बंद कर दिया है।

Advertisement Settings

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...