CG में अभी जारी रहेगी बरसात: छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश की चेतावनी, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का साथ अभी लंबा खिंचेगा। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक,अभी कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और रायलसीमा में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी आज कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।

सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौटते हुए 11 अक्टूबर तक प्रदेश की सीमाओं के बाहर निकल जाता है। इसकी वजह से इस महीने में औसतन 35.6 मिलीमीटर की औसत बरसात होती है। लेकिन इस बार बरसात पीछे लौटते नहीं दिख रहे हैं। 13 अक्टूबर की सुबह तक प्रदेश में 56 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। यह सामान्य से 64% ज्यादा है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा का कहना है, सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन 10 जून होता है। वहीं विदाई 11 अक्टूबर तक। रायपुर में मानसून की विदाई की सामान्य तिथि 9 अक्टूबर मानी जाती है। लेकिन पिछले 10 सालों में ऐसा केवल दो बार देखा गया है। एक बार 2018 में मानसून की वापसी 5 अक्टूबर को हो गई थी। वहीं 2019 में इसकी वापसी 10 अक्टूबर को हुई। शेष आठ वर्षों में मानसून की वापसी हमेशा 11 अक्टूबर के बाद ही हुई है। 2011 में तो 24 अक्टूबर तक मानसून बना हुआ था।

इस बार भी मानसून के लंबा खिंचने की संभावना बन रही है। रायपुर सहित कई जिलों में गुरुवार को भी मध्यम स्तर की बरसात दर्ज हुई है। आगे भी बरसात जारी रखने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है, मानसून की विदाई रेखा अभी भी उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच तक स्थिर है। पिछले दो दिनों से उसकी स्थिति वहीं बनी है। ऐसे में इसके महीने के आखिर में ही पूरी तरह वापस लौट पाने का अनुमान है।

स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी ने उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने के साथ, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ जा रही हैं। कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

असम लक्षद्वीप, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा और शेष छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम और विदर्भ में हल्की बारिश संभव है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा बताते हैं, पिछले दशक के अक्टूबर महीने में रायपुर शहर में अधिकतम 10 दिन तक बरसात का रिकॉर्ड है। इस बार के 13 दिनों में ही कम से कम 8 दिन बरसात हुई है। सामान्य तौर पर रायपुर में 25.2 मिलीमीटर औसत सामान्य बरसात होती है। इस बार 13 अक्टूबर तक ही 38.3 मिमी पानी बरस चुका है। यह सामान्य से 52% अधिक है। अभी बरसात की पूरी संभावना बनी हुई है।

दुर्ग जिले में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हर दिन एक से डेढ़ घंटे तक इतनी बारिश हो रही है कि शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति हो गई है। लोगों का अनुमान था कि अक्टूबर माह से मानसूम थम जाएगा, लेकिन मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर तक बारिश के साथ उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बिजली गिरने की आशंका जताई है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अक्टूबर महीने में जो बादल बनते हैं, उनके साथ खतरे कुछ अधिक हैं। इसमें बिजली गिरने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे काम कर रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है। बरसात के साथ बवंडर उठता है। इससे कच्चे मकानों और फसलों, पेड़ों और फलों को नुकसान पहुंचता है। छत्तीसगढ़ में इसी महीने से धान की कटाई शुरू होती है। पानी बरसने से फसल गीली हो जाती है और उसमें अंकुरण होने लगता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...