दुर्ग में दिनदहाड़े चोरी: लाखों रुपए के जेवरात पार…कैश भी ले गए चोर

भिलाई। चोरी की वारदात इन दिनों दुर्ग जिले में बढ़ती जा रही है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। यहां के पचपेड़ी गांव में दिनदहाड़े चोरी हो गई है। सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार चोरों ने कर दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पचपेड़ी भिलाई तीन निवासी सुरेश धनकर और उसकी पत्नी मजदूरी का काम करते हैं। घटना के दिन दोनो काम पर निकल गए और उसके बच्चे स्कूल गए थे। शाम को घर लौटने पर मकान का ताला टूटा पड़ा मिला। मकान के भीतर जाकर देखने से परिजनों को पता चला कि आलमारी में रखे लाखो के जेवरात और नगदी 10 हज़ार गायब मिले। आसपास खोजबीन करने पर समान की कोई जानकारी नही मिलने पर परिजन घटना की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट : घर में घुसकर...

जांजगीर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा नकली पनीर का खेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी खेप...

नारायणपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता :...

नारायणपुर। नक्सलवाद से मुक्ति के बाद भी नारायणपुर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान ग्राम डुंगा और...

भांजे के सामने मामा पर चाकू से हमला :...

दुर्ग। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम के एक सफाईकर्मी की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की...