राजनांदगांव का इंजीनियर भिलाई में ED का फर्जी अफसर बनकर घूम रहा था…प्राइवेट हॉस्पिटल के डायरेक्टर से कर दी पैसे की डिमांड, नहीं तो रेड की धमकी, अब पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

भिलाई। राजनांदगांव शहर में खुद को आर्किटेक्चर इंजीनियर, बॉडी बिल्डर और अन्य पेशावर बताने वाला शख्श भिलाई में ईडी का फर्जी अफसर बनकर घूम रहा था। वह स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर से पैसे मांग रहा था लेकिन उसकी दाल यहां नहीं गली और अब सलाखों के पीछे चला गया।

भिलाई स्थित स्पर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक को कार्रवाई में फंसा देने की धमकी देने वाला आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर स्पर्श के डायरेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की धमकी दे रहा था।


सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोपी राजनांदगांव का रहने वाला संजीव जैन है। उसने स्पर्श हॉस्पिटल में जाकर खुद को स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा अफसर बताया था। वह हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय गोयल के चेंबर में सीधे घुसा। उन्हें अपना परिचय दिया और कहने लगा कि उनके हॉस्पिटल के खिलाफ काफी शिकायत मिल रही हैं।

झांसेबाज ने संजय गोलय से कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्रालय आया है। वह उनक शिकायतों की जांच करेगा और उसमें बड़ी कार्रवाई करेगा। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए आरोपी संजय गोयल को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली थी। उसने कहा कि हॉस्पिटल में भारी अनियमितताएं हैं। वह हॉस्पिटल में ताला लगवा देगा और इसके आरोप में आपको जिंदगी भर जेल में सड़ना पड़ेगा।

जिस प्रकार से आरोपी ने स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर को धमकी दी उससे वह भांप गए थे कि वह कोई ठग है, जो उन्हें धमकी देकर ठगना चाहता है। आरोपी जाते-जाते अपना नंबर संजय गोयल को दे गया और उनका नंबर ले लिया था। संजय गोयल ने आरोपी को दूसरे नंबर से फोन लगवाया तो आरोपी ने कहा कि वह रेड मारने (छापेमारी कार्रवाई) में गया है और व्यस्त है।

उसने बाद में बात करने की बात कही। पहले स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी फिर खुद को रेड मारने वाला उच्चाधिकारी अफसर बताने उसकी पोल खुल गई। इसके बाद डायरेक्टर संजय गोयल ने सीधे मामले की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज करई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...