BSP से लोहा चोरी करने वाला गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया…गांव वालों ने दो पार्षदों के साथ मिलकर पकड़ा, भिलाई के एक कांग्रेस नेता का जुड़ रहा कनेक्शन

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी की वारदात बढ़ रही है। रोज किसी न किसी गेट से लोहा पार होने की खबरें आम है। जोरातराई के ग्रामीणों ने भाजपा पार्षद हरिश नायक (वार्ड-37) और डुंडेरा पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर (वार्ड-35) के साथ मिलकर लोहा चोरी करने वाले गिरोह की एक गाड़ी को पकड़ा है। महिंद्रा डीआई वाहन में कुछ स्क्रैप लोहे भी मिले हैं। वहीं प्लांट के लोहे हैं, जिसे पार कर ले जा रहा था। ऐसा ग्रामीणों और पार्षदों ने आरोप लगाया है। पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर ने बताया कि, लगातार लोहा चोरी की वारदात इस इलाके में हो रही है।

भिलाई स्टील प्लांट का लोहा रोज पार हो रहा है। रात 8 बजे से रात 11 बजे के बीच में लोहा चोर गिरोह इसे अंजाम देता है। इस खेल में कई लोग शामिल है। हम एक घंटे से उतई थाने की पुलिस को बुला रहे हैं। अब तक पुलिस कर्मियों का पता नहीं। पार्षद खिलेंद्र ने कहा कि, एसपी को भी फोटो वीडियो भेज दिया है। अब तक कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

क्या लोहा पार करने वालों के कनेक्शन कांग्रेस के एक नेता से…?
ये सवाल बड़ा है। लेकिन वाजिब भी है, क्योंकि लोहा और तांबा चोर गिरोह का कनेक्शन टाउनशिप में रहने वाले एक कांग्रेस नेता से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी इस कांग्रेस नेता का नाम लोहा चोर गिरोह में आ चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...