प्रगति नगर रिसाली में तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न: ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कुकिंग और डांस का हुआ प्रशिक्षण

रिसाली, भिलाई। समाजसेविका सरिता पांडेय द्वारा संचालित ऊर्जा फाउंडेशन ने इन प्रगति नगर रिसाली में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन के उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के तहत व्यक्तित्व विकास, कुकिंग और डांस का प्रशिक्षण दिया गया। कुकिंग प्रशिक्षण रानू मिश्रा,डांस प्रशिक्षण शैलेंद्र चंद्रवंशी एवम सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण संतमणि कौशल ने दिया।

समापन समारोह में बतौर अतिथि सेक्टर 9 हॉस्पिटल की पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ सुलभा वावरे और सेंट्रल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस के काउंसलर प्रशांत वल्लुरी का मोमेंटो एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने कार्यशाला की सराहना करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने सबको आगे आने की बात कही है। मंच संचालन कोषाध्यक्ष नमिता वर्मा एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सरिता पांडेय ने किया।

कार्यशाला में उपस्थित रही महिलाओं ने ऊर्जा फाउंडेशन के उद्देश्यों से प्रेरणा लेते हुए जुड़कर समाजसेवा कार्य करने का संकल्प लिया एवम ऐसा आयोजन के लिए सराहना की है।

प्रमुख तौर पर फाउंडेशन की महासचिव दिव्या रंगारी, सचिव ऊषा तिवारी, कोषाध्यक्ष नमिता वर्मा, सदस्यगण विनीता श्रीवास्तव, कल्पना सोनी, ममता पटेल, शैल सोनी,अनीता राव, सविता कोसरे, भूमिका दास, प्रेमलता गुप्ता, नीता भलावी, संध्या साटकर, अर्चना गोस्वामी,अनीता साहू,झुनझुन पात्रो, रेणु श्रीवास्तव, प्रधनिया, रंजू शर्मा, दीपाली, नीलू उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...