पार्षद दया सिंह ने भिलाई-दुर्ग समेत प्रदेशभर के प्राइवेट अस्पतालों की स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत, TS सिंहदेव से चर्चा कर बताई समस्या, खुर्सीपार में नया अस्पताल खोलने की रखी मांग

भिलाई। भाजपा पार्षद दया सिंह ने भिलाई-दुर्ग समेत प्रदेशभर के मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की है। दया सिंह ने अस्पताल प्रबंधनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की है। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात में शिकायतों का पत्र दया सिंह ने सौंपा है। इसमें कोरोना काल के वक्त मनमाने फीस वाले अस्पतालों की सूची है। वहीं आयुष्मान समेत अन्य नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले अस्पतालों के बारे में बताया गया है।

दया सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा है कि, कोरोना काल ने प्रदेशभर के लोग प्रभावित रहें। किसी न किसी परिवार का सदस्य अस्पताल पहुंचा है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार हुआ लेकिन निजी अस्पतालों ने इस कोरोना काल को आपदा में अवसर समझा और मनमाने फीस वसूलते हुए लोगों की कमाई पर डाका डालना शुरू कर दिया।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित फीस वसूल न करके प्राइवेट अस्पताल के संचालकों ने अपराध किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि, भिलाई और दुर्ग के बड़े अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी जारी हुए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए ऐसे अस्पतालों के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि जनता का विश्वास सरकार पर बना रहे।

वहीं भिलाई क्षेत्र के खुर्सीपार में 50 बिस्तर अस्पताल की शुरुआत करनी चाहिए। यह जनता की विशेष मांग है। लोग छोटे-मोटे इलाज के लिए सुपेला और दुर्ग जिला अस्पताल तक जाना पड़ रहा है। इससे लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। अभी सुपेला अस्पताल में दबाव बहुत रहता है। भीड़ रहती है। इसलिए खुर्सीपार में भी अलग से अस्पताल खोलना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...