रोज़गार मेला का शुभारंभ: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने दुर्ग जिले के 250 युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र किया डिस्ट्रीब्यूट…MP विजय बघेल और MLA विद्या रतन भसीन भी रहें मौजूद

भिलाई। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए पहले चरण का रोज़गार मेला का शुभारंभ किया गया इसमें देश से 75 हजार युवाओं को नौकरी मिली है। इसमें दुर्ग जिले के 250 युवाओं का नाम शामिल हैं। इन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) डॉ. भारतीय प्रवीण पवार भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर पहुंचीं।

देश के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की केंद्रीय योजना का पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर शनिवार को आयोजित किया गया। इसके तहत महात्मा गांधी कला मंदिर सेंटर भिलाई में भी रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. भारतीय प्रवीण पवार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।

इस कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन, भाजपा के ज़िला भिलाई अध्यक्ष ब्रजेश बृजपुरिया, जिला दुर्ग अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।

मंत्री द्वारा जिले से केंद्रीय सेवाओं में चयनित 250 लोगों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसके तहत पूरे देश में प्रथम चरण में चयनित 75 हजार युवाओं को अलग-अलग कार्यक्रम में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी। इसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के बाद वो वहां रवाना हो गईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...