शादीशुदा ड्राइवर ने मालिक की 15 साल की बेटी को फंसाया… दिवाली की रात गायब रहे दोनों; सुबह हो गया कांड, जानिए क्या है पूरा मामला

लाखो। मंगलवार अल सुबह लाखो सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंक सिटी से पश्चिम रेलवे ट्रैक पर एक लड़का और एक लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे। यह बात परिवार को शायद पसंद नहीं थी। युवक पहले से शादीशुदा था और वह लड़की के घर ट्रैक्‍टर ड्राइवर की नौकरी करता था।

लड़का की पहचान ओपी क्षेत्र के राजा डुमरी गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र नुनूबाबू पासवान के रूप में हुई है। वह खतोपुर हैमरा टोला के किसान परिवार के घर ट्रैक्‍टर चलाया करता था। पुलिस घटनास्थल पर हर गतिविधि की जांच पड़ताल कर रही है। लड़की की मां पूर्व सरपंच हैं।

मृतका की मां पूर्व सरपंच ने बताया कि दीपावली की रात करीब दो बजे उसकी पुत्री घर में नही थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसके नहीं मिलने पर हमलोग दस आदमी के साथ श्यामदेव पासवान के घर पर गए और पूछा कि नुनुबाबू कहां है, मेरी पुत्री घर में नही है। इसके बाद श्यामदेव पासवान स्कर्पियो से हमलोगों के साथ वे अपनी बेटी के यहां मटिहानी थाना क्षेत्र के सफापुर गांव गया। लेकिन वहां भी मेरी बेटी और नुनुबाबू पासवान नहीं था।

इसके बाद करीब तीन बजे रात्रि पुत्री नहीं मिलने की जानकारी लाखो थाना पुलिस को दी। सुबह में दोनों की शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृतका की मां ने बताया कि नुनुबाबू पासवान उनका ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन दस दिन पहले उसे हटा दिया गया था। क्योंकि उसकी गतिविधि ठीक नही थी। वह कई बार मेरी पुत्री को कागज में कुछ लिखकर दिया था।

युवक की हरकतों की जानकारी परिवार के सदस्यों को हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता-पिता को हिरासत में लिया है।

इस बाबत एसआई रामाकांत सिंह ने बताया कि करीब तीन बजे जीआरपी थाना पुलिस ने जानकारी दी कि लाखो ओपी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़ा है। यह सूचना रेलवे ड्राइवर ने जीआरपी को दी थी। इस मामले में हत्‍या की आशंका भी जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

ट्रेंडिंग