राजधानी में स्टाफ ने रेस्टोरेंट के मालिक को उतारा मौत के घाट: कर्मचारियों ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या…पुलिस ने आधे घंटे में आरोपियों को पकड़ा; वजह जान कर आप हो जाएंगे हैरान

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में महाराजा मैगी प्वाइंट नाम से रेस्टोरेंट के मालिक की हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारी थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आधे घंटे के भीतर ही पकड़ लिया। पूछताछ में हत्या की जो वजह कर्मचारियों ने बताई वह हैरान करने वाली है।

यह मामला रायपुर के माना इलाके में टेमरी का है। 45 साल का कारोबारी अजय गोस्वामी यहां महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से एक रेस्टोरेंट चलाया करता था। मूलतः मध्यप्रदेश का रहने वाला सागर सिंह सैयाम और ओडिशा का रहने वाला चिन्मय साहू यहां काम कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अजय गोस्वामी और इन दोनों कर्मचारियों की बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

मंगलवार को भी रुपयों को लेकर कर्मचारी और अजय गोस्वामी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने डंडे से पीट-पीटकर अजय की हत्या कर दी और फरार हो गए रेस्टोरेंट के आसपास मौजूद लोगों ने यह घटना होते अपनी आंखों से देखा और फौरन पुलिस को खबर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची दोनों भाग चुके थे।

आसपास के दूसरे थानों को भी अलर्ट किया गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस की टीम फौरन पहुंची। पुलिस को शक था कि दोनों हत्या के बाद भाग सकते हैं।

भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड के पास दोनों को पकड़ा गया। दोनों में रेस्टोरेंट्स से 10,000 की लूट भी की थी । रुपए लेकर यह दोनों अपने अपने गांव जाने की तैयारी में थे मगर पकड़े गए।

पूछताछ में दोनों कर्मचारियों ने बताया कि अजय गोस्वामी पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दे रहा था। वेतन की बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। दिवाली के मौके पर भी न पैसे दिए न छुट्टी।

दिवाली के ठीक दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को अजय ने काम करने को कहा, दोनों कर्मचारियों ने कह दिया कि आज छुट्टी है आज काम नहीं करेंगे।

इतना सुनते ही अजय गोस्वामी ने डंडे से दोनों को पीटना शुरू कर दिया दोनों ने वही डंडा अजय से छीन कर उसे पीटना शुरू कर दिया और मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। अब माना पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...