BJP प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के काफिले से टकराई बाइक…दुर्ग पासिंग कार से दर्दनाक हादसा, एक की मौत

भिलाई। एक बड़ी खबर आ रही है धमतरी से जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के काफिले में चल रहे स्कॉर्पियों की ठोकर से एक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला का नाम सविता साहू बताया गया है। वह अपने बेटे कौशल साहू के साथ कुरुद से धमतरी जा रही थी। तभी भाजपा अध्यक्ष साव के काफिले में चल रहे दुर्ग पासिंग स्कॉर्पियों पुलिस फॉलो वाहन (CG 07 BK. 8096) से टकरा गई। यह गाड़ी प्राइवेट अधिगृहित की गई है। जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव साथ में चलती है।

  • जानकारी के मुताबिक, ग्राम डांडेसरा NH30 के पास स्कॉर्पियो वाहन के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई।
  • स्कॉर्पियों चालक ने उसे बचाने की कोशिश की।
  • इस चक्कर में स्कॉर्पियो वाहन रोड में बने डिवाइडर से टकरा गई।
  • इससे विपरीत दिशा के बीच रोड में आ गई।
  • जिसके कारण विपरित दिशा से रहे कुरुद से धमतरी जा रहे कौशल साहू और उसकी माता सविता साहू निवासी गोकुलपूर की अचानक स्कॉर्पियो वाहन मेन रोड में आ गए।
  • अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रखने की वजह से रोड के किनारे खेत में दोनों जा गिरे।
  • जिसके कारण सविता साहू को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
  • चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाया गया।
  • जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
  • इस मामले में धमतरी पुलिस थाना कुरूद में मामला पंजीबद्ध किया है।
  • पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...