निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संसदीय सचिव शकुंतला साहू, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल मौजूद थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सदस्य कुलदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की सदस्य साक्षी सिरमौर, रायपुर विकास प्राधिकरण की सदस्य चन्द्रवती साहू, छत्तीसगढ़ जीव जंतु आयोग के उपाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजिया, लौह शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा व सदस्य गोविंद विश्वकर्मा, तेलघानी बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यगण, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णा दुबे, केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकान्त श्रीवास व सदस्य शीत श्रीवास सहित अनेक निगम, मण्डल और आयोगों के नवनियुक्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में पॉवर हाउस फ्लाईओवर से युवती ने लगाई...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पॉवर हाउस फ्लाईओवर से एक 21 वर्षीय युवती ने छलांग...

सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर...

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ACB की 5 साल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पांच साल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ...