समन्वय समिति ने दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन; चीफ गेस्ट सांसद विजय बघेल ने गाया गाना…BJP जिलाध्यक्ष बृजेश ब्रिचपुरिया और मनीष पांडे भी हुए शामिल

भिलाई। समन्वय समिति द्वारा भरत बम्बानी के निवास मे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मौजूद रहें। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश ब्रिचपुरिया, मनीष पांडे भी इस आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर गीत संगीत कार्यक्रम रखा गया जिसमें पुराने गीत गाने की माला से पीरोया गया था। जनमानस के फरमाइश पर सांसद ने अपने सुमधुर आवाज से लोगों के बीच तेरे मेरे सपने मेरे जीवन साथी के गीत को अपने अंदाज मे गा कर लोगों बीच शमा बांधा और मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप की समिति ने बहुत सुंदर सा अपने समिति का नाम दिया है समन्वय मैं सभी से ऐसा ही आपस मे समन्वय रखे।

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश ब्रिचपुरिया ने कहा समन्वय समिति बहुत ही अच्छा विचार लेकर काम कर रही है। जैसे आप की समिति का नाम ही समन्वय है। इस अवसर पर विशाल दीप नायर,रोहित तिवारी आदि व पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में BJP के भीतर असंतोष : MLA ईश्वर...

दुर्ग। जिले में भाजपा के भीतर किसानों के मुद्दे को लेकर असंतोष खुलकर सामने आया है। पार्टी से जुड़े 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के...

मोबाइल पर बात करने को लेकर खूनी विवाद, बड़े...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल फोन...

रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम...

बिलासपुर का युवक रूस में लापता, युद्ध में शामिल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी एक युवक के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में...