Girlfriend ने बॉयफ्रेंड को मारने की रची ऐसी साजिश की प्रेमी ने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा, पढ़िए ये चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री

Girlfriend ने बॉयफ्रेंड को मारने की रची ऐसी साजिश की प्रेमी ने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गर्लफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी क्योंकि लड़की के घर वालों ने उसके लिए एक दूसरा लड़का देख लिया था। ऐसे में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और काढ़े में जहर देकर उसे मार डाला। आरोपी गर्लफ्रेंड को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शेरोन राज नाम के युवक की 25 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। अस्पताल में उसका 11 दिन तक इलाज चला था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शेरोन की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि जिस दिन शेरोन उसकी गर्लफ्रेंड ग्रीष्मा से मिलने उसके घर गया तो वापस आने के बाद उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।

शेरोन के परिवार वालों ने कहा कि जब शेरोन घर से निकला था, तब उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी लेकिन जब वो ग्रीष्मा के घर से लौटा तो उसकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। जब उन्होंने शेरोन से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि ग्रीष्मा ने उसे एक काढ़ा पिलाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

मल्टीपल आर्गन फेलियर की वजह से हुई मौत
शेरोन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बताया गया कि उसकी मौत मल्टीपल आर्गन फेलियर की वजह से हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर रविवार को ग्रीष्मा और उसके परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के दफ्तर बुलाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कुछ घंटे की पूछताछ के बाद ग्रीष्मा ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि जब शेरोन बाथरूम गया था, तब उसने काढ़े में जहर मिला दिया था। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि शेरोन और ग्रीष्मा ने घरवालों को बिना बताए कुछ समय पहले एक चर्च में शादी कर ली थी, अब जब ग्रीष्मा के घर वालों ने उसके लिए एक लड़का पसंद किया तो ग्रीष्मा तनाव में आ गई।

ग्रीष्मा को लगा कि अगर वो घर वालों की मर्जी के मुताबिक शादी करेगी तो उसका प्रेमी शेरोन उसे परेशान करेगा। इसी के चलते उसने शेरोन को अपने रास्ते से हटा देने का प्लान बनाया और उसके काढ़े में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि क्या इस सनसनीखेज हत्या में ग्रीष्मा के परिवार वाले शामिल हैं या नहीं?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...