अवैध निर्माण पर दुर्ग निगम का सख्त एक्शन: सरकारी जमीन पर बना था बाउंड्रीवाल…निगम ने JCB की मदद से हटाया कब्ज़ा…आवाजाही में हो रही थी प्रॉब्लम

दुर्ग। दुर्ग में अवैध निर्माण पर नगर निगम का पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत सरकारी रोड की जमीन पर अवैध कब्जा करने के मंसूबे कामयाब नही हो सके,आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी के नेतृत्व एवं सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन पर नगर निगम अतिक्रमण टीम ने वार्ड क्रमांक 58. नहर नाली रोड, कर्मचारी नगर, लक्ष्मी किराना के पास उरला, दुर्ग में संचालक मेघा ट्रेडर्स के द्वारा सड़क क्षेत्र से लगाकर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य किया गया है। जिससे सड़क क्षेत्र एवं आवाजाही बाधित हो रही है।

निगम टीम ने कार्रवाही कर अवैध कब्जा कर बनाई गई करीब चार से पांच फुट ऊची बाउंड्रीवाल को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया। अधिकारीयो ने सख्त लहजे में दोबारा अवैध कब्जा नही करने की चेतावनी दी। बाउंड्रीवाल तोड़ने की कार्रवाही के दौरान भवन निरीक्षण विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा,संजय सतनामी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहें। अतिक्रमणकर्ता दुर्ग उरला में संचालक मेघा ट्रेडर्स द्वारा नोटिस को अनदेखा कर नोटिस का जवाब नही दिया गया। कार्रवाही करीब एक घंटे तक चली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...