सेक्टर-2 तालाब में छठ महापर्व: पूर्व मंत्री पांडेय ने की पूजा-अर्चना, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य…लोगों से मुलाकात कर दी बधाई, देखिए तस्वीरें

भिलाई। सूर्यदेव की उपासना व लोकआस्था के महापर्व छठ का आज चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज प्रातः सेक्टर -2 छठ तालाब पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा- अर्चना की।

इस दौरान छठ तालाब में इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं का माहौल देखते ही बन रहा था। पाण्डेय ने इस दौरान श्रद्धालुओं से भेंट की और उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छठी मईया और भगवान भास्कर से भिलाईवासियों के सुख- शांति और समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात वे रिसाली छठ तालाब पहुंचे एवं मंदिर में पूजा- अर्चना करने के पश्चात श्रद्धालुओं से भेंट कर प्रसाद ग्रहण किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...