दुर्ग में मंकी अटैक: इस इलाके में अचानक पंहुचा बंदरों का झुंड…आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला कर किया घायल…राजनांदगांव की फारेस्ट टीम ने 2 बंदरों को पकड़ा

दुर्ग। दुर्ग शहर में बंदरों का उत्पात देखने को मिला है। यहां बंदरों के हमले से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर राजनांदगांव की फारेस्ट टीम पहुंची। नागरिकों व वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बंदरों को काबू में किया।

जानकारी के अनुसार कसारिडीह दुर्ग में स्थित वार्ड 40, 41, 42, 43 और 44 में सोमवार को बंदरों का झुंड अचानक कहीं से आ गया। सड़क पर चल रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर बंदरों ने काटा।

बंदरों के हमले में राजेश साहू, स्वेता साहू, कुलेश्वर यादव, नीलकंठ समेत अन्य कई लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए भिलाई के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

एक युवक को बंदरों ने पैर में काट दिया जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना के बाद से दुर्ग जिले में डर का माहौल बना हुआ है। बंदरों को पकड़ने के लिए राजनांदगांव की फारेस्ट टीम को बुलाई गई थी। जानकारी मिलने तक घायलों का उपचार नेहरू नगर स्थित सीएम अस्पताल में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...