रायपुर। छत्तीसगढ़ का आज स्थापना दिवस है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दीप प्रज्वलित कर एवं आदिवासी नगाड़ा बजाकर राज्योत्सव 2022 एवं तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया।



देखिये LIVE


- राज्य गीत ,अरपा पैरी के धार से राज्योत्सव 2022 का शुभारंभ, मंच पर अतिथिगण मौजूद रहे
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के पोस्टल स्टैम्प का विमोचन किया
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया



राज्योत्सव के मंच पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा बिखेरे जा रहे हैं इंद्रधनुषी रंग :-

- देश-विदेश के 15 सौ कलाकार हो रहे शामिल
- मणिपुर के कलाकार एवं मिज़ोरम के कलाकार दे रहे प्रस्तुति
- नागालैंड की टीम पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देते हुए

तीन दिनों तक होने वाले नृत्य महोत्सव की झलकियां दिखा रहे देश-विदेश से आए नृत्य दल, एक मंच पर दिखा संस्कृतियों का अनूठा संगम :-


- नृत्य दलों ने सामूहिक कदमताल से पिरोई अनेकता में एकता की माला, एकसार हुए पुरातन सभ्यता और संस्कृति के रंग।
- दूसरे क्रम में इंडोनेशिया के कलाकार अपनी उपस्थिति देते हुए।
- तीसरे क्रम में मालदीव के नर्तक दल ।हरा और लाल वेश भूषा के साथ।
- मालदीप के नर्तक दल अपनी लोक शैली की झलक प्रस्तुत करते हुए
- अगले क्रम में मोजम्बिक के नर्तक दल नृत्य करते हुए रेम्प पर।
- नर्तक दलों का मार्च पास्ट, परेड की तैयारी।
- मंगोलिया के कलाकार सफेद और नीली रंग में छटा बिखेरते हुए।
- न्यूजीलैंड के कलाकार अपनी काले रंग की वेशभूषा के साथ प्रस्तुत।
- मंगोलिया के कलाकार सफेद और नीली रंग में छटा बिखेरते हुए।
- न्यूजीलैंड के कलाकार अपनी काले रंग की वेशभूषा के साथ प्रस्तुत।
- सारे जहां से अच्छा गीत की धुन पर रैंप में उतरे इजिप्ट के लोक कलाकार।
- रवांडा की नर्तक दल अगले क्रम में दर्शकों का वाहवाही बटोर रहे।

विदेशी नर्तक दलों के बाद भारतीय दलों की प्रस्तुति शुरू :-
- सभी राज्यों ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।
- आंध्रप्रदेश के कलाकार रेम्प पर अलग-अलग डांस फॉर्म की झलक प्रस्तुत करते हुए।
- अरुणाचल प्रदेश के कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ।
- असम से आए नर्तक दल मनमोहक प्रस्तुति देते हुए।
- असम के कलाकार मंच पर रंग बिरंगे पोशाक में मंच पर प्रस्तुति देते हुए।
- जम्मू कश्मीर के कलाकार रैंप पर नृत्य शैली की झलक दिखाते हुए।
- गोवा के कलाकार पारंपरिक प्रस्तुति देते हुए।
- गुजरात के आदिवासी कलाकार पारम्परिक वेशभूषा के साथ हिस्सा लेते हुए।
- हिमाचल प्रदेश के कलाकार मनमोहक अंदाज़ में रैंप पर।
- सभी कलाकार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दर्शकों की वाहवाही लूट रहे।
- रुस के कलाकारों की बहुत ही आकर्षक रंग बिरेंगे परिधान में मनमोहक उपस्थिति।
- सर्बिया की टीम मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए।
- टोगो के कलाकार अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र जेस्ट के साथ परेड में शामिल।

देखिये कार्यक्रम का समय-सारिणी :-

