छत्तीसगढ़ में गाय का मांस काटकर निकालते दो लोग गिरफ्तार: मोपेड में ले जा रहे थे 33 किलो गोमांस…आम लोगों ने आरोपियों का निकाला जुलूस; 2 गिरफ्तार

पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर कराया शांत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में गोमांस काटते हुए 2 आरोपी पकड़े गए है। दरहसल बताय जा रहा है की मोपेड सवार 2 लोग गोमांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया और जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने गोमांस काटने वालों का गांव में कपड़े उतरवाकर जुलूस भी निकाला। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

दैनिक भास्कर में छपे खबर के मुताबिक चकरभाठा के वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले कुछ युवकों को पता चला कि रहंगी में हाईकोर्ट जज कॉलोनी के पीछे गाय को काट कर मांस निकाला जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक वहां पहुंच गए। इस दौरान मोपेड सवार दो लोग बोरी में मांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें युवकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुढ़ीपार निवासी रामनिवासी मेहर (52) गोमांस काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे थे।

गोमांस को काटकर बोरी में भरकर ले जाने वाले दोनों ग्रामीणों को युवक पकड़कर गांव ले गए। गांव में उनकी हरकतों को देखकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने उनका जुलूस निकाला। इधर, गांव में बवाल मचने की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों ग्रामीण को पकड़कर थाने ले गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गांव के सुमित नायक ने थाने में केस दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने भी दोनों ग्रामीणों से पूछताछ की, तब उन्होंने गो मांस काटने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से जब्त गोमांस को वेटनरी डॉक्टर से परीक्षण कराया। वहीं, उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...