शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: DIG ने बार संचालको को दिए आदेश… अब आपको दिखाना पड़ेगा ID कार्ड

बिलासपुर। अगर आप भी शराब के शौकीन है और आप बार में बैठकर ही शराब का सेवन करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको बार में शराब पीने के लिए अपना आईडी कार्ड भी दिखाना पड़ सकता है।

बिलासपुर उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर के सभी बार संचालकों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब रात 12:00 बजे के बाद कोई भी बार खुला नहीं पाया जाना चाहिए। दूसरी ओर बार संचालकों को स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि मौके पर किसी भी व्यक्ति की आयु कम होने का संदेह हो और वह शराब पी रहा हो । तत्काल रोक कर आईडी प्रूफ देखा जाय।साथ ही आयु कम होने पर उसे बार से बाहर भेजा जाए।

इस आदेश की पुलिस ने यह बताई वजह
पुलिस ने आदेश में कहा है कि अपराध को नियंत्रण करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। पुलिस को अपराध अनुसंधान केंद्र से यह जानकारी मिली है कि प्रदेश में जो भी अपराध हो रहे हैं, उसमें नाबालिगों की संख्या अधिक है। शराब सेवन करने के बाद ही नाबालिक अपराध कर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखकर बिलासपुर के सभी संचालित बार संचालकों को यह आदेश भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...