छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए बड़ा अपडेट…दिसंबर में होंगे चुनाव…आयोग ने किया तारीखों का ऐलान…देखिए निर्वाचन आयोग का पूरा शेड्यूल

भिलाई। देश के अलग-अलग राज्यों में खाली हुई विधानसभाट में उपचुनाव के लिए बड़ा अपडेट आया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिना देरी किए भानुप्रतापपुर सीट का उपचुनाव कराने का फैसला किया है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से 5 नवंबर को जारी प्रेस नोट में बताया है कि, छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीट भानुप्रतापपुर समेत देश के 5 राज्यों में उपचुनाव होंगे। 10 नवंबर को अधिसूचना प्रकाशित होगी।

  • 17 नवंबर तक नामांकन जमा करना होगा।
  • 21 नवंबर तक नाम वापसी ले सकेंगे।
  • 5 दिसंबर को चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे।
  • पीटीआई के संवाददाता विजय केडिया ने खबर ब्रेक किया है।
  • आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद यह सीट खाली है।
  • यह भी बता दें कि, राज्य में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यह 5वां उपचुनाव होगा।
  • इससे पहले दंतेवाड़ा, बस्तर, मरवाही और खैरागढ़ में उपचुनाव हुए हैं।
  • दंतेवाड़ा सीट पर भाजपा विधायक भीमा मंडावी, मरवाही में पूर्व सीएम अजीत जोगी और खैरागढ़ में देवव्रत सिंह के निधन के बाद उपचुनाव करवाया गया हैं।
  • बस्तर सीट पर दीपक बैज के सांसद बनने के बाद चुनाव हुए थे।
  • इन सभी में कांग्रेस की जीत हुई है।
  • अब देखना यह है कि भानुप्रतापुर सीट में भाजपा या फिर कांग्रेस की जीत होगी।
  • विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी का 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
  • वे भानुप्रतापपुर सीट से विधायक थे।
  • उनके निधन के 6 महीने में चुनाव करवाना पड़ेगा।
  • अब यह तय हो गया है कि चुनाव कब होगा।
  • यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए ही खास होने के साथ साथ दक्षिण बस्तर और उत्तर बस्तर में रुझान के तौर पर भी सामनेदेखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...