दुर्ग में CAF जवान समेत 2 लोगों ने लगाई फांसी: दोनों का पत्नी से पहले हुआ विवाद फिर फंदे में मिली लाश…

भिलाई। दुर्ग जिले में रविवार को दो अलग-अलग मामलों में खुदकुशी की दो खबरें आई है। दोनों ने फांसी लगाकर जान दी है। दोनों ही मामलों में एक और समानता ये है कि दोनों का पत्नी से विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक मामले में सीएएफ जवान है, जो पत्नी के साथ विवाद के बाद खुदकुशी कर ली है। जबकि दूसरा मामला बीएसपी का ठेका श्रमिक है।

  • दुर्ग जिले में सीएएफ जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
  • घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
  • स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि प्रथम बटालियन मकान नंबर 8460 पुरानी लाइन निवासी सीएफ आरक्षक विजय कुमार 30 वर्ष शराब पीकर रोज पत्नी के साथ विवाद किया करता था।
  • शनिवार को भी विजय का पत्नी के साथ विवाद हो गया।
  • आसपास के लोग समझाने के बाद मामला शांत हो गया।
  • फिर रात 12 बजे आरक्षक पत्नी का गला दबा रहा था।
  • किसी तरह पत्नी पड़ोसियों के पास जाकर घटना के बारे में बताया उसके बाद पड़ोसियों ने पति से लगातार विवाद हुआ करता था।
  • इसलिए आरक्षक की पत्नी को अपने घर में बच्ची के साथ सुला दिया।
  • सुबह होते पत्नी उठकर दरवाजा खोलने गई।
  • तब आरक्षक मकान का दरवाजा बंद कर लिया था।
  • पत्नी ने खिड़की से आरक्षक को फांसी पर लटका देखने पर आसपास के लोगों को बुलाया और सूचना पुलिस को दी।
  • इस दौरान कमरे में जाकर आरक्षक ने फांसी लगा ली।
  • खबर लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पीएम के लिए भेज दिया।
  • आरक्षक की चार साल की बच्ची है।
  • बताया जा रहा है कि आरक्षक विजय कुमार पत्नी पर शक कर शराब पीने के बाद मारपीट किया करता था।
  • वहीं दूसरी घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
  • जहां ठेका श्रमिक शंकर नगर दुर्ग निवासी चेतन सिंह अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • मृतक शराब पीने का आदी था।
  • रोज पत्नी के साथ विवाद किया करता था।
  • मृतक बीएसपी में ठेका श्रमिक के रुप में काम करता था।
  • मृतक के दो बच्चे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...