छत्तीसगढ़ में दो बड़े रोड एक्सीडेंट: NH पर तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, रेल कर्मचारी की मौत, एक गंभीर…इधर राजधानी में अनियंत्रित SUV डिवाईडर से जा टकराई, हादसे में तीन…

रायपुर, मुंगेली। पदेश में तेज़ रफ़्तार का कहर जारी है। छत्तीसगढ़ में बीती रात दो बड़े सड़क हादसे हुए है। हादसे में एक की मौत और कुल 4 लोगों की घायल होने की खबर है। पहला हादसा रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) में हुआ है। तेज स्पीड कार ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे इतना दर्दनाक था की अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतर गई। कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना मुंगेली जिले के पथरिया थाना इलाके की है।

प्राप्त सुचना के अनुसार विजय टंडन‎ (41) निवासी पथरगढ़ी निवासी अपने साथी‎ तुलाराम साहू (44) निवासी भाटापारा के साथ रविवार की शाम बाइक (CG-10 EG-8067) में सवार होकर पथरिया से‎ बिलासपुर जा रहा थे। दोनों शाम करीब 5.30 बजे ग्राम जुनवानी खेल मैदान‎ के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (CG-10‎ M-3561) ने बाइक को टक्कर मार दी।‎ इस हादसे में विजय टंडन की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसके साथी तुलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार विजय रेलवे के पोस्ट ऑफिस में दैनिक वेतनभोगी के पद पर कार्य करता था। विजय अपने साथी कर्मचारी तुलाराम के साथ घर के लिए राशन सामान खरीदने के‎ लिए पथरगढ़ी गया थे। वहां से वापस‎ बिलासपुर की ओर जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। ‎पुलिस ने बताया कि हादसे में बिल्हा क्षेत्र के पेंडरवा (द) निवासी कार चालक सत्य‎ प्रकाश साहू भी घायल है। वह अपने परिवार‎ के साथ ग्राम ढ़ोठमा जा रहा था। कार में‎ उसके साथ बेटे और पत्नी भी सवार थे।‎ पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इधर राजधानी रायपुर में डिवाईडर से टकराई स्कार्पियो

रायपुर में आधी रात को गुरुकुल कॉलेज के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाईडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की हादसे के वक्त स्कार्पियो में 3 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसमौके पर पहुंची परन्तु उससे पहले ही लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। कार का नंबर नंबर CG-20 D- 7722 है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...