हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार: युवक पर चाकू के किया था हमला…जान से मारने की भी दी थी धमकी…दुर्ग पुलिस ने 5 को किया अरेस्ट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ का VIP जिला दुर्ग अपराध का गढ़ बनते जा रहा है। आए दिन लूट, रपे, मारपीट, और हत्या के मामले सामने आते है। हालांकि दुर्ग पुलिस भी तत्परता से एक्शन लेती है और अपराधियों को गिरफ्तार जल्द कर लेती है। मुख्य बात ये है की अपराध को होने से कैसे रोका जाए। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 5 आरोपियों ने युवक को दादागिरी दिखाते हुए उसपर जानलेवा हमला किया है। इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भी भेज दिया है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर की देर रात उन्हें जानकारी मिली थी कि रामनगर सिकोलाभाठा क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद रामनगर निवासी सकीना खान पति अब्दुल वाहिद ने मोहन नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि देर रात करीब 11 बजे उनके मोहल्ले में रहने वाला और आदतन बदमाश जगजीत सिंह उर्फ कैप्टन अपने साथी राहुल मरकाम, सोनी जबरदस्ती उनके घर में घुसकर उसके पति के साथ मारपीट किए हैं।

उन्होंने अब्दुल वाहिद को घर से निकालकर बुरी तरह मारा पीटा। वो लोग अब्दुल वाहिद को मंजीत किराना दुकान के पास लेकर गए। वहां उन्होंने उनके साथ गाली गलौज करते हुए उसे डण्डा, लात, घुंसों से मारा। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल मरकाम ने अपने पास रखे चाकू को निकाला और अब्दुल वाहिद के ऊपर हमला कर दिया। उसने चाकू उसके जांघ में मारा इससे उसे गंभीर चोट आई।

ये आरोपी हुए अरेस्ट
पुलिस ने रामनगर सिकोलाभाठा निवासी सुरेश उर्फ कोंदा सोनकर (27 साल), जगतीज उर्फ कैप्टन सिंह (28 साल), राहुल मरकाम (20 साल), रजत सोनी (22 साल) और शुभम उर्फ समीर दुबे (27) निवासी आकाश नगर को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...