दुर्ग में BJP की बैठक: बिलासपुर में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी लेने दुर्ग पहुंचे संभाग और जिला प्रभारी…कांग्रेस विधायकों के निवास का किया जाएगा घेराव

दुर्ग। 11 नवंबर को बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में आयोजित महतारी हुंकार रैली की तैयारी एवं व्यवस्था को लेकर दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी और जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में प्रमुख नेताओं की बैठक ली। संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने दुर्ग जिले के प्रमुख नेताओं से महतारी हुंकार रैली की तैयारी, बूथ कमेटी के पुनर्गठन, पन्ना प्रभारी एवं पन्ना समिति जैसे कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की।

संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी द्वारा उपस्थित सभी प्रमुख नेताओं को महतारी हुंकार रैली से संबंधित जिम्मेदारियां और प्रभार सौंपा गया। महतारी हुंकार रैली का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हेतु बिलासपुर ले जाने के बारे में महिला नेताओं से भी भूपेंद्र सवन्नी और पुरंदर मिश्रा ने विस्तृत विचार विमर्श किया।

संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने महतारी हुंकार रैली से पहले सभी मंडलों में महिलाओं की दोपहिया वाहन रैली निकाले जाने पर महतारी हुंकार रैली से पहले अपने अपने क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के निवास का घेराव करने का भी निर्देश दिया।

भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न है, कानून व्यवस्था के फेल होने के कारण सबसे ज्यादा पीड़ा महिलाओं को ही झेलनी पड़ रही है। महिला अत्याचार चरम सीमा पर है। महिलाओं पर आघात करने वाले अपराध रोज हो रहे हैं, जिस पर कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ता अत्याचार प्रदेश सरकार की देन है इसीलिए महतारी हुंकार रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ महिलाओं द्वारा विरोध का शंखनाद किया जा रहा है।

जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय नेता रामविचार नेताम, अजय चंद्राकर और भूपेंद्र सवन्नी का प्रवास भी जल्द होना है उसकी तैयारी भी व्यापक रूप से की जाए। बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया।

बैठक में उपस्थित नेताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उषा टावरी, चंद्रिका चन्द्राकर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, लाभचंद बाफना, ललित चन्द्राकर, नटवर ताम्रकार, उपासना चन्द्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कांतिलाल बोथरा, विनोद अरोरा, चैनसुख भट्टड़, बालमुकुंद देवांगन, माया बेलचंदन, एमडी ठाकुर, शिव चंद्राकर, अनूप गटागट, आशीष निमजे, आशुतोष मिलिंद, जवाहर जैन, संजय सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...