खुर्सीपार गुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती: समाज के लोगों को बधाई देने गुरुद्वारा पहुंचे BJP पार्षद दया सिंह

भिलाई। गुरुनानक देवजी की जयंती पर आज भाजपा पार्षद दया सिंह खुर्सीपार स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां सिख समाज के लोगों को गुरुपर्व की बधाई दी। दया सिंह ने कहा कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को गुरू परब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरू नानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है और लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ सेवाभाव से जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।


इस दौरान खुर्सीपार गुरुद्वारा के प्रधान अजीत सिंह, उप-प्रधान-कश्मीरा सिंह, सुच्चा सिंह, सचिव त्रिलोचन सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान-बलकार सिंह,, बलजीत सिंह,,बग्गा सिंह, सदस्य मेजर सिंह, गोपी बल, बलजिंदर सिंह, जीवन सिंह, लखविंदर सिंह, प्यारा सिंह ,कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, हैप्पी सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...