कूच बिहार ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की जीत से शुरुआत: मध्यप्रदेश को 5 रनों से दिया मात; आशीष, वरुण और भिलाई के देव आदित्य सिंह का बढ़िया प्रदर्शन

कूच बिहार ट्रॉफी में प्लेयर्स का अच्छा प्रदर्शन उन्हें इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन के लिए एक कदम आगे लाता है।

लाभेश घोष@रायपुर। कूच बिहार ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ में अपना पहला मुकाबला मध्यप्रदेश के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में जीत लिया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खेला गया। इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन के लिए कूच बिहार ट्रॉफी का मुख्य रोल रहता है। छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को इस रोमांचक मैच में 5 रनों से हराया है।

मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और छत्तीसगढ़ को पहली पारी में 108 रन पर सीमित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ के तरफ से सबसे ज्यादा वरुण सिंह ने 59 बॉल में 42 रन और आशीष कुमार डेहरिया ने 45 बॉल में 22 रन बनाया। मध्यप्रदेश की ओर से चावला और पांडे ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

छत्तीसगढ़ की बढिया बॉलिंग के सामने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी MP की पूरी टीम 121 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें एमपी की तरफ से सर्वाधिक रन मिश्रा ने 31 बॉल में 31 रन बनाया। छत्तीसगढ़ की और से सर्वाधिक 3-3 विकेट देव आदित्य सिंह और वरुण सिंह, प्रशांत सिंह ने दो, भरत गोंडवानी और मनराज सिंह ने 1-1 विकेट झटके।

दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम के तरफ से आशीष कुमार डेहरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 115 बॉल पर 86 रनों की शानदार पारी खेली। वरुण सिंह ने 45 और देव आदित्य सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। एमपी के आर्यन थापा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिया।

मैच की अंतिम और चौथी पारी में 195 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ने पारी की तेज शुरुआत की परंतु उसके बाद मध्यप्रदेश की टीम के बैटर बारी-बारी से आउट होते गए। बेहद ही रोमांचक मोड़ पर मैच पहुंचा और छत्तीसगढ़ की टीम ने 5 रनों से जीत हासिल किया। मैच की चौथी पारी में छत्तीसगढ़ की तरफ से मनराज सिंह ने सबसे ज्यादा 3 और देव आदित्य सिंह और प्रशांत सिंह ने दो-दो विकेट झटके। इस तरह छत्तीसगढ़ ने अपने होम ग्राउंड में पहला मैच जीतकर जीत को स्पेशल बनाया और कूच बिहार ट्रॉफी में विजय शुरुआत की जिससे पूरे टीम मनोबल बढ़ा।

यहां क्लिक कर देखें मैच का स्कोरकार्ड

मैच के अंपायर मिलिंद पाठक और दर्शित जोशी थे एवं मैच रैफरी- जया चंद्रा थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...