विधायक वोरा ने गुरुद्वारे में दी सेवाएं: प्रकाश पर्व पर सिख समाज को बधाई देने, गुरुनानक देव की शिक्षा को बताया आज भी प्रासंगिक

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा गुरुनानक देव जी के 553 वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर उन्होंने सभी को नानक जयंती की बधाई दी एवं लंगर में शामिल लोगों को कपङे हाथों से परोसकर लंगर खिलाया। इस दौरान वोरा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव महान युगपुरुष थे। नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में समर्पित कर दिया। ऐसे महान युगपुरुष की शिक्षा आज सबसे ज्यादा प्रासंगिक है।


भगवान को याद करने, मेहनत से कमाई करने और उसके बाद बांट के खाने का संदेश दुनियाभर में देने वाले ऐसे ही गुरु को सिख समुदाय उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए यह दिन प्रकाश पर्व और उत्सव के रूप में मनाते हैं। यह उनकी शिक्षा दीक्षा का ही परिणाम है जिसके कारण सिक्ख समाज की सेवा भावना सम्पूर्ण विश्व भर में अनुकरणीय है। देश की सेवा हो या मानवता की सिक्ख समाज सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी दीपक साहू, मनदीप भाटिया, फत्ते भाटिया, राजू भाटिया उपकस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...