छत्तीसगढ़ के कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा: रायपुर, रायगढ़ और कोरबा में 50 अफसर कर रहें है टैक्स चोरी की जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सेंटर एजेंसियों के द्वारा छापेमारी की कारवाई जारी है। ईडी हो यां आईटी, एजेंसियां लगातार एक्शन मोड पर है। आज सुबह-सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारियों के ठिकानों में छापा मारा है। जानकारी के अनुसार रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कारोबारियों के घर में कार्रवाई की जा रही है। एक दिन पहले ही 50 से ज्यादा अफसरों की टीम रायपुर पहुंची थी।

DainikBhaskar.com के खबर के अनुसार रायगढ़ में एनआर ग्रुप के मालिक संजय अग्रवाल के ठिकानों पर जांच जा रही है। 50 से ज्यादा गाड़ियों में आईटी की टीम पहुंची है। शहर के गजानंद नगर में कोयला कारोबारी राकेश शर्मा के घर भी कार्रवाई जारी है। रायपुर में लॉ विस्टा सोसायटी में रामगोपाल अग्रवाल सहित कई कोयला कारोबारियों के घर में आईटी टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

एनआर इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों राज्य सरकार से 5000 करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 2 साल में अपने प्लांट का एक्सटेंशन 2000 करोड़ रुपए की लागत से कराया था। इसके बाद से ही वह आईटी के रडार पर थे। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं बड़े लेन-देन के इनपुट पर आईटी ने छापा मारा है।

कारोबारी संजय अग्र‌वाल के घर और फैक्ट्री पर एक दर्जन से ज्यादा आईटी के अफसर दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। सुबह से फैक्ट्री में आईटी अधिकारियों की रेड से प्लांट में हड़कंप मचा है। घर में भी टीम दस्तावेज की जांच कर रही है।

रायगढ़ शहर में एनआर ग्रुप के घर और ऑफिस में आईटी की टीम कार्रवाई कर रही है। अधिकारी सुबह 5 बजे से सीआरपीएफ के जवानों के साथ रायगढ़ पहुंची। एनआर ग्रुप के बाहर बड़ी संख्या में आईटी की गाड़ियां मौजूद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...