भिलाई में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली दो लाश, युवक पहले से था शादीशुदा और जा चुका था जेल; पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। वीआईपी जिले दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई शहर के स्मृति नगर में स्थित एक निजी होटल में प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। होटल कृष में प्रेंमी जोड़े की लाश एक साथ पंखे से झूलती हुई मिली है। खबर लगने पर पुलिस होटल पहुँची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाने क्षेत्र का है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया, होटल कृष में मंगलवार की शाम कातिल बोर्ड दुर्ग निवासी अफरोज खान और उसकी प्रेमिका कोहका निवासी तापसी रुके थे। दोनों एक दूसरे से लंबे समय से प्रेम किया करते थे। अफरोज खान पहले से शादीशुदा है। बुधवार की सुबह होटल के वेटर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया काफी देर तक बंद था जिसे तोड़कर देखने पर अफरोज और तापसी पंखे पर लटके मिले।

खबर लगने पर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पहचान कर परिजनों को बुलाया गया। प्रेमी जोड़े की फांसी की खबर लगते हैं। होटल के आसपास लोगों की काफी भीड़ जुड़ गई थी। बताया जा रहा है कि तापसी ने पूर्व में अफरोज के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करा चुकी है। मृतक अफरोज इसी मामले में जेल भी गया था। वह अभी हालही में छूटा था।

अफरोज अक्सर इसी होटल में तापसी के साथ रुकता था। सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि प्रेमी जोड़ी ने होटल में फाँसी लगाकर आत्महत्या किया है। शिनाख़्त हो गई है पुलिस जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या का स्पष्ट कारण पुलिस के जांच के बाद सामने आएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...