दो‌ दिनों तक भिलाई में गहरा सकता है जलसंकट; मेंटेनेंस के चलते प्रभावित होगी जलापूर्ति…स्टोर करके रखले पानी

भिलाई। शहर वासी ध्यान दे! शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल यार्ड में विद्युत विभाग के द्वारा दिनांक 11 नवंबर दिन शुक्रवार को आवश्यक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके लिए विद्युत सप्लाई प्रातः11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक इंटकवेल में बंद रखी जाएगी।

जिसके चलते शिवनाथ इंटकवेल से 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट को इस दौरान पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी, क्योंकि शिवनाथ का मोटर पंप विद्युत अवरोध के कारण चालू नहीं हो पाएगा।

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत अवरोध के चलते 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी को पानी नहीं मिलने की वजह से 11 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम में भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित होने की संभावना बन सकती है। वही 12 नवंबर दिन शनिवार को सुबह पानी विलंब से आ सकता है।

इस दौरान जोन क्षेत्रों के द्वारा अन्य जल संसाधनों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। शहर के नागरिकों से भी अपील है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...