फोरलेन में 24 घंटे में दूसरी मौत: सुपेला चौक में दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत…डंपर ने कुचला

भिलाई। फोरलेन में बीते 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा हो गया। सुपेला चौक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव को तुरंत अस्पताल के मरर्च्यूरी लेकर गए हैं। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • सुपेला चौक में पेट्रोल पंप के ठीक सामने यह हादसा हुआ है।
  • हादसा रात 9.15 बजे के आसपास की है।
  • इस हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
  • सुपेला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • फोरलेन में निर्माण की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।
  • आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल नहीं रखा गया है।
  • इसीलिए लगातार हादसे हो रहे हैं। जबकि, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा बार-बार निर्देश दे रहे हैं कि इस तरह के बढ़ते हादसों को रोकने के लिए पहल की जाए।
  • जरूरी उपाय भी किए जाए।
  • आपको बता दें कि आज सुबह ही पावर हाउस चौक में भी दर्दनाक हादसा हुआ।
  • उस हादसे में कवि की मौत हो गई। सुबह के बाद अब आज रात में ही यह हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...